इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट से इस्तीफा देने के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट से इस्तीफा देने के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक बयान जारी करके कहा कि मैंने मौन धारण किया है और मेरे ऊपर झूठे आरोप लग रहे हैं.
रामभक्तों के नाम लिखे एक पत्र में चंपत राय ने कहा है, 'गत 6 जून 2026 से, श्री रामजन्मभूमि मंदिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गयी चोरी के संबंध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं.
व्यक्तिगत रूप से मेरे ऊपर अनेकों ने अनर्गल आरोप लगाए हैं. मैंने मौन धारण कर लिया है. मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को संपन्न बैठक में एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई.
यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है, यद्यपि यह परम गोपनीय थी.'
