चीन का 'Gold Game', लगातार 20वें महीने कर दिया ये काम
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन बड़ा खेल कर रहा है और ये पूरा गेम सोने (Gold) को लेकर किया जा रहा है. आधिकारिक
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन बड़ा खेल कर रहा है और ये पूरा गेम सोने (Gold) को लेकर किया जा रहा है. आधिकारिक आंकड़ों को देखें, तो चीन अपने गोल्ड रिजर्व में लगातार इजाफा कर रहा है और जून महीने में सोने की तगड़ी खरीदारी की है, ये लगातार 20वां महीना है, जबकि चीन ने Gold Buying की है. चीन का ये गोल्ड गेम (China Gold Game) सिर्फ सुरक्षित निवेश के लिहाज से नजर नहीं आता है, क्योंकि सोने की कीमतें गिरने के बाद भी ड्रैगन लगातार इसका रिजर्व बढ़ाता जा रहा है.
