'क्या चंदा दो, धंधा लो योजना गड़बड़ा गई', भूपेंद्र यादव के स्टाफ को हटाने पर कांग्रेस का तंज
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय से चार अधिकारियों को एक साथ हटाए जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसते हुए स्पष्टीकरण की
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय से चार अधिकारियों को एक साथ हटाए जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है. कांग्रेस का कहना है कि किसी केंद्रीय मंत्री के पूरे स्टाफ को एक साथ हटाया जाना सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं माना जा सकता और सरकार को इस कार्रवाई के पीछे की वजहों को सार्वजनिक करना चाहिए.
