इस मंदिर से 51 लाख की चांदी की मूर्ति चोरी, ताले तोड़कर ले गए चोर
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां श्री पवाड़ा बसवेश्वर मंदिर के गर्भगृह से करीब 51.20 लाख
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां श्री पवाड़ा बसवेश्वर मंदिर के गर्भगृह से करीब 51.20 लाख रुपये कीमत की 32 किलो चांदी की मूर्ति चोरी हो गई है. चोर मंदिर के दोनों दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और मूर्ति लेकर फरार हो गए. इस घटना का पता सोमवार सुबह चला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
