250 कुत्तों के साथ दिखाई देंगे पंकज त्रिपाठी, 'OMD' का टीजर रिलीज
'ओह माय गॉड 2' (OMG 2) जैसी सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म का डायरेक्शन करने के बाद अमित राय एक बार फिर बड़े पर्दे पर
'ओह माय गॉड 2' (OMG 2) जैसी सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म का डायरेक्शन करने के बाद अमित राय एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. उनकी अगली फिल्म 'ओह माय डॉग' का ऑफिशियल टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका विषय और इसकी स्टारकास्ट है, जिसमें पंकज त्रिपाठी जैसे दिग्गज कलाकार के साथ-साथ एक-दो नहीं बल्कि 250 से ज्यादा कुत्ते नजर आने वाले हैं.
