'10 मिनट का अल्टीमेटम' नहीं मानने पर निशिकांत को मानहानि नोटिस
समाजवादी पार्टी ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है. मामला अयोध्या के कथित चढ़ावा गड़बड़ी केस के आरोपी टिन्नू यादव
समाजवादी पार्टी ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है. मामला अयोध्या के कथित चढ़ावा गड़बड़ी केस के आरोपी टिन्नू यादव को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए दावों से जुड़ा है. इससे पहले अखिलेश यादव ने दुबे को पोस्ट हटाने के लिए 10 मिनट का अल्टीमेटम देते हुए एफआईआर की चेतावनी दी थी. सपा ने झूठे आरोप लगाने वालों से पोस्ट हटाने और माफी मांगने को कहा है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की बात कही है.
