दिल्ली से गुरुग्राम तक झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने मचाया कहर, ईस्ट ऑफ कैलाश में गाड़ियों पर गिरा पेड़
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आखिरकार मॉनसून का असर दिखाई देने लगा है. आसमान में घने काले बादलों के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश और
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आखिरकार मॉनसून का असर दिखाई देने लगा है. आसमान में घने काले बादलों के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबादी देखने को मिल रही है. वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में हवाओं के साथ तेज बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं. मौसम विभाग (IMD) ने दोपहर के बाद पूरी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
