इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का कैंपस, पीएम मोदी का ऐलान
भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक और बड़ी ऐतिहासिक घोषणा की है
भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक और बड़ी ऐतिहासिक घोषणा की है.
इसके मुताबिक, भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बेंगलुरु के एक अंतरराष्ट्रीय परिसर (कैंपस) की स्थापना इंडोनेशिया में की जाएगी. शिक्षा जगत में ये एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैंपस से ASEAN क्षेत्र के युवाओं को भी फायदा मिलेगा. इसके तहत पांच अहम कोर्स शामिल किए जाएंगे.
प्रस्ताविक कैंपस इंडोनेशिया के मलंग में सिंघासारी स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) में स्थापित की जाएगी.
