'मेरी भविष्यवाणी गलत नहीं, कूड़े से चलेंगी दिल्ली की बसें', गडकरी
E20 पेट्रोल को लेकर देश में बहस अभी थमी भी नहीं कि, कूड़े-कचरे से फ्यूल बनाने की बात चल पड़ी है. एक तरफ लोग मौजूदा
E20 पेट्रोल को लेकर देश में बहस अभी थमी भी नहीं कि, कूड़े-कचरे से फ्यूल बनाने की बात चल पड़ी है. एक तरफ लोग मौजूदा E20 फ्यूल से इंजन पर असर को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ सरकार फ्यूचर के फ्यूल की नई तस्वीर दिखा रही है.
केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसा दावा किया है, जिसने इस बहस को एक नया मोड़ दे दिया. गडकरी का कहना है
कि आने वाले समय में दिल्ली की बसें पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक से नहीं, बल्कि शहर के कूड़े से बने हाइड्रोजन पर दौड़ेंगी. यानी जिस
कचरे को आज सबसे बड़ी परेशानी माना जाता है, वही कल वाहनों का फ्यूल बन सकता है.
