26 साल में छोड़ दी 1.7 करोड़ की नौकरी, ये थी वजह, पर मिल गया सबक
सोशल मीडिया पर आजकल बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी छोड़ने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लेकिन क्या करोड़ों की नौकरी छोड़ देने से
सोशल मीडिया पर आजकल बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी छोड़ने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लेकिन क्या करोड़ों की नौकरी छोड़ देने से सफलता मिल रही है? आप वह कर पा रहे हैं जो आप करना चाहते हैं?
तो इसका जवाब है नहीं. हर किसी के लिए ये फैसला सही साबित हो, ऐसा नहीं हो सकता है. माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व कर्मचारी क्रिस की कहानी इस बात का सबूत देती है.
26 साल की उम्र में करीब 2 लाख डॉलर यानी 1.7 करोड़ रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ना और अपना स्टार्टअप बनाना आसान नहीं होता है. करीब 5 साल बाद उन्हें इसका एहसास हुआ.
उन्होंने कहा कि असली चुनौती नौकरी छोड़ने में नहीं उसके बाद खुद पर भरोसा बनाए रखने में है.
