संभल: सपा विधायक के बेटे के मॉल समेत दो पर छापा, एक को कराया बंद
लखनऊ के भीषण अग्निकांड से सबक लेते हुए संभल में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर समाजवादी पार्टी
लखनऊ के भीषण अग्निकांड से सबक लेते हुए संभल में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर समाजवादी पार्टी के विधायक के बेटे के मॉल सहित दो मॉल पर औचक छापेमारी की गई है. इस दौरान भारी कमियां मिलने पर प्रशासन ने एक मॉल को तुरंत बंद करा दिया.
