116 साल की उम्र, अटूट आस्था... दादी पैदल चढ़ीं तिरुमला की सीढ़ियां
कहते हैं कि सच्ची आस्था के आगे उम्र भी छोटी पड़ जाती है. इसका ताजा उदाहरण कर्नाटक की 116 वर्षीय नवनीतम्मा हैं, जिन्होंने भगवान वेंकटेश्वर
कहते हैं कि सच्ची आस्था के आगे उम्र भी छोटी पड़ जाती है. इसका ताजा उदाहरण कर्नाटक की 116 वर्षीय नवनीतम्मा हैं, जिन्होंने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए तिरुमला की पहाड़ी तक पैदल चढ़ाई पूरी की. 116 साल की उम्र में उनकी इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनके हौसले, श्रद्धा और दृढ़ संकल्प को सलाम कर रहे हैं.
