कहीं दबाव, कहीं सुरक्षा का भरोसा, भारत में सरकारी नौकरी का इतना क्रेज क्यों? विदेशों में क्या है अलग सोच
एक सरकारी नौकरी केवल नौकरी नहीं होती, खासकर भारत के छोटे शहरों और गांवों में. यह कई परिवारों के लिए वर्षों के संघर्ष का परिणाम
एक सरकारी नौकरी केवल नौकरी नहीं होती, खासकर भारत के छोटे शहरों और गांवों में. यह कई परिवारों के लिए वर्षों के संघर्ष का परिणाम, सामाजिक सम्मान की पहचान और बेहतर भविष्य की उम्मीद बन जाती है.
जब किसी घर का बेटा या बेटी का चयन IAS, PCS, बैंक, रेलवे, SSC या पुलिस में चयनित होता है, तो जश्न सिर्फ उस परिवार तक नहीं रह जाता है बल्कि पूरे इलाके में मनाया जाता है.
लेकिन आखिर सरकारी नौकरी को लेकर भारत में इतना आकर्षण क्यों है? क्यों लाखों युवा इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं, जबकि दुनिया के कई देशों में करियर के दूसरे रास्तों को भी उतनी ही अहमियत दी जाती है?
विदेशों में सरकारी नौकरी सम्मान के लिहाज से देखी जाती है लेकिन इसे आखिरी लक्ष्य नहीं माना जाता है.
