कप्तानी गई, टीम से भी बाहर... फिर भी सूर्यकुमार का बड़ा दिल, 15 साल के वैभव के लिए लिखी खास बात
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया पर उनके भविष्य और चयन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, वहीं सूर्यकुमार ने किसी विवाद में पड़ने की बजाय टीम इंडिया के समर्थन में एक सकारात्मक संदेश साझा किया. उन्होंने भारतीय टीम की तस्वीर पोस्ट करते हुए पूरी टीम को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं और खास तौर पर 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के उज्ज्वल अंतरराष्ट्रीय करियर की कामना की.
