निर्माणाधीन पावर हाउस से केबल चुराती थीं महिलाएं, 3 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई स्थित एक निर्माणाधीन पावर हाउस से 1.08 लाख रुपये से अधिक कीमत के कॉपर केबल चोरी करने के आरोप
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई स्थित एक निर्माणाधीन पावर हाउस से 1.08 लाख रुपये से अधिक कीमत के कॉपर केबल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. 18-19 जून की रात आरोपियों ने कंटेनर का ताला तोड़कर केबल चुरा लिए थे. शिकायत मिलने पर नायगांव पुलिस ने करीब 120 सीसीटीवी फुटेज खंगाली और भिवंडी से तीनों को पकड़ लिया.
