ड्रॉप हुए या रेस्ट दिया गया? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. सैमसन का नाम 15
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. सैमसन का नाम 15 सदस्यीय भारतीय टीम में नहीं होने के बाद चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि, अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने साफ किया है कि संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है.
