पेपर लीक की जरूरत ही नहीं! इस यूनिवर्सिटी ने एग्जाम में सवालों के साथ पेपर में ही दे दिए आंसर
केरल यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी चूक सामने आई है. सोमवार को आयोजित बीएससी सांख्यिकी (द्वितीय सेमेस्टर) की परीक्षा
केरल यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी चूक सामने आई है. सोमवार को आयोजित बीएससी सांख्यिकी (द्वितीय सेमेस्टर) की परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न के साथ उसका आंसर भी छप गया. परीक्षा के दौरान यह गलती सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
