फर्जी दस्तावेजों से भर्ती टेंडर घोटाला, गाजीपुर के दो दरोगा सस्पेंड
गाजीपुर में भर्ती टेंडर से जुड़े फर्जी दस्तावेजों के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच को कमजोर करने के आरोप
गाजीपुर में भर्ती टेंडर से जुड़े फर्जी दस्तावेजों के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच को कमजोर करने के आरोप में गाजीपुर कोतवाली में तैनात दो सब-इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह केस सात अलग-अलग धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ा है, जिनमें टेंडर प्रक्रिया के दौरान फर्जी दस्तावेज जमा करने का आरोप है. इस पूरे प्रकरण में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.
