पश्चिम बंगाल में खून-खराबा, फुटबॉल मैच जीतने पर 17 वर्षीय लड़के की हत्या
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में फुटबॉल मैच को लेकर हुए पुराने विवाद में युवक प्रोसेनजीत बिस्वास की चाकू मारकर हत्या
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में फुटबॉल मैच को लेकर हुए पुराने विवाद में युवक प्रोसेनजीत बिस्वास की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि तीन युवकों ने बदला लेने के इरादे से उसे बुलाकर हमला किया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
