मणिपुर में उग्रवादियों पर बड़ा एक्शन, दो नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
मणिपुर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर
मणिपुर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर जबरन वसूली, अवैध हथियार रखने और लोगों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप हैं. अलग-अलग जिलों में हुई कार्रवाई के दौरान हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है. पुलिस इस मामले की विस्तार से जांच कर रही है.
