अंशुला की शादी में मां के कुर्ते में सजीं रिया, पति संग हुईं रोमांटिक
कपूर खानदान की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग ब्रॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से 6 जुलाई 2026 को शादी रचा ली
कपूर खानदान की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग ब्रॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से 6 जुलाई 2026 को शादी रचा ली है. अंशुला की शादी में पूरी कपूर फैमिली शामिल हुई, जिसमें उनकी बहनें जाह्नवी, खुशी, सोनम और रिया कपूर भी रहीं. शादी में ना केवल जाह्नवी और सोनम का बल्कि रिया कपूर का स्टाइल भी चर्चा में रहा.
बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और फैशन आइकॉन रिया ने एक बार फिर अपने यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट से सबका दिल जीत लिया है. छोटी बहन अंशुला कपूर की शादी में रिया ने किसी नए ट्रेंडी आउटफिट को चुनने की जगह अपनी मां सुनीता कपूर की यादों को पहनने का फैसला किया. रिया ने इस खास मौके की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनके लुक के साथ-साथ पति करण बूलानी के साथ उनका रोमांटिक अंदाज टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है.
मां सुनीता कपूर के एंटीक कुर्ते और दुपट्टे में दिखीं रिया रिया कपूर ने अंशुला और रोहन की ग्रैंड वेडिंग के लिए अपनी मां सुनीता कपूर का सालों पुराना कुर्ता और दुपट्टा चुना. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि ये एंटीक कुर्ता और दुपट्टा उनकी मां सुनीता का है. उनके इस इमोशनल और सस्टेनेबल विंटेज लुक को नया रूप देने का काम मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना ने किया.
अनामिका ने रिया की मां के इस पुराने कुर्ते और दुपट्टे को बेहद खूबसूरती और नक्काशी के साथ उनके लिए रीपर्पज किया, जो दिखने में बेहद रॉयल और ग्रेसफुल लग रहा है.
