इंडोनेशिया को 'अस्त्र और ब्रह्मोस' मिसाइल देगा भारत, EVM बनाने में भी करेगा मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, बुनियादी ढांचे और चुनाव प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कई बड़े समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, बुनियादी ढांचे और चुनाव प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कई बड़े समझौते होने की संभावना है.
भारत-इंडोनेशिया रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने वाले इन समझौतों में रक्षा मिसाइलों का आयात, खनिज आपूर्ति शृंखला में निवेश, और चुनाव प्रबंधन में सहयोग शामिल है.
साथ ही, सबांग बंदरगाह के संयुक्त विकास से क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. ये यात्रा भारत-इंडोनेशिया रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने
वाली मानी जा रही है.
