चार दशक का दर्द और अब फिर युद्ध का खौफ! जानिए पाकिस्तान से तनाव के बीच काबुल में कैसे हैं हालात
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच अफगानिस्तान की राजधानी काबुल शांत नजर आ रहा है, लेकिन यहां की जनता सतर्क है. लोग पाकिस्तान पर
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच अफगानिस्तान की राजधानी काबुल शांत नजर आ रहा है, लेकिन यहां की जनता सतर्क है. लोग पाकिस्तान पर झूठ फैलाने और नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगा रहे हैं. चार दशकों से संघर्षों की चक्की में पिसे अफगानिस्तान में तालिबान 2.0 के पिछले पांच सालों के अपेक्षाकृत शांत और स्थिर रहे हैं, जिससे लोगों में नई सुबह की उम्मीद जगी थी.
लेकिन अब पाकिस्तान को इस शांतिपूर्ण और समृद्ध अफगानिस्तान के सपने के लिए खतरा माना जा रहा है. इसी बीच हमारे संवाददाता मीर फरीद ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मौजूदा हालातों को ग्राउंड रिपोर्ट में समझाने की कोशिश की है. स्थानीय बुजुर्गों व तालिबान नेताओं के साथ हुई गोलमेज समीक्षा बैठक में कई सकारात्मक बदलाव दिखाई दिए हैं.
शहर की सड़कों पर शाम के सामाजिक महफिलें पूरी तरह लौट आई हैं. लोग काबुल के कैफे, प्रमुख बाजारों और व्यस्त जगहों पर अपना वक्त
बिता रहे हैं. तालिबान प्रशासन ने सामाजिक पुलिसिंग में काफी ढील दी है जो उनके पहले शासनकाल से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करता है.
