बाथरूम जाने के बहाने जेल से भागा कैदी, तौलिए की मदद से फांदी दीवार
तेलंगाना के महबूबनगर जिला जेल से पॉक्सो मामले का एक विचाराधीन कैदी तौलियों को जोड़कर बनाई गई अस्थायी रस्सी के सहारे जेल की दीवार फांदकर
तेलंगाना के महबूबनगर जिला जेल से पॉक्सो मामले का एक विचाराधीन कैदी तौलियों को जोड़कर बनाई गई अस्थायी रस्सी के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था में चूक की भी जांच शुरू कर दी गई है.
