कॉक्रोच या इंसान: प्रलय, न्यूक्लियर विस्फोट... अंत में कौन बचेगा?
मानव जाति हमेशा से खुद को इस धरती का सबसे बुद्धिमान, सर्वश्रेष्ठ विकसित और सबसे मजबूत जीव मानती आई है. हमारी बड़ी सोच, विज्ञान, तकनीक
मानव जाति हमेशा से खुद को इस धरती का सबसे बुद्धिमान, सर्वश्रेष्ठ विकसित और सबसे मजबूत जीव मानती आई है. हमारी बड़ी सोच, विज्ञान, तकनीक और सभ्यताओं के निर्माण ने हमें पृथ्वी के इकोसिस्टम के टॉप पोजिशन पर ला खड़ा किया है.
लेकिन जब बात प्योर सर्वाइवल और रीजिलिएंस की आती है, तो एक छोट सा दिखने वाला जीव- इंसानों को बहुत पीछे छोड़ देता है. वो
जीव है कॉक्रोच यानी तिलचट्टा. साइंटिफिकली देखें तो इंसान तो अभी इस धरती पर नए खिलाड़ी हैं, जबकि कॉक्रोच करोड़ों वर्षों से हर महाविनाश को
झेलकर भी शान से जिंदा हैं.
