राम मंदिर में 40 दिन में 70 बार चोरी, जूतों में पैसे छुपाते दिखे चढ़ावा चोर
अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती के दौरान कथित चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती जांच ने कई चौंकाने वाले खुलासे
अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती के दौरान कथित चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती जांच ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 40 दिनों की CCTV फुटेज में कर्मचारियों को कथित तौर पर जेबों, जूतों और कपड़ों में नकदी छिपाते देखा गया. रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में गंभीर लापरवाही भी सामने आई है.
