खेतों में जबरन काम, मारपीट और कैद... 8 महीने बाद मिला लापता युवक
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मानसिक रूप से बीमार एक युवक को किसान द्वारा 8 महीनों तक बंधक बनाकर जबरन काम कराए जाने और यातनाएं
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मानसिक रूप से बीमार एक युवक को किसान द्वारा 8 महीनों तक बंधक बनाकर जबरन काम कराए जाने और यातनाएं दिए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा नाम का एक मानसिक रूप से बीमार युवक 8 महीने पूर्व घर से लापता हो गया था. परिजनों ने उसकी तलाश की और जब वह नहीं मिला तो शिकायत दर्ज कराई.
