दिल्ली: राज पार्क में 2 भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, एक की मौत
दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट के राज पार्क थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले दबंग आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों पर
दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट के राज पार्क थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले दबंग आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है.
इस अचानक हुए हमले में चाकू लगने के कारण एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया है.
हमलावरों ने इस पूरी वारदात को अपने पड़ोस में ही पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के उद्देश्य से अंजाम दिया. पुलिस ने इस वारदात के
बाद मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है.
