रोहन ठक्कर की दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, कोरल लहंगे में लगीं रॉयल
Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding Photos: कपूर खानदान के घर की बेटी की शादी धूम धाम से हो गई है. जी हां, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन
Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding Photos: कपूर खानदान के घर की बेटी की शादी धूम धाम से हो गई है. जी हां, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली.
उनकी शादी जितनी खूबसूरत रही, उतना ही चर्चा में उनका ब्राइडल लुक भी रहा. आजकल जहां कई सेलिब्रिटी दुल्हनें पेस्टल कलर के आउटफिट चुन रही हैं, वहीं अंशुला ने पारंपरिक भारतीय रंगों को अपनाकर अलग लुक अपनाया और लोगों का दिल जीत लिया. उनका कोरल, गोल्ड और एमराल्ड रंगों वाला लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं.
कोरल-पीच लहंगे ने जीता दिल अंशुला ने रोहन की दुल्हनिया बनने के लिए कोरल-पीच कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था. पूरे लहंगे पर बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसमें ट्रेडिशनल डिजाइन, पेसली और फूलों के मोटिफ बने हुए थे. लहंगे में कोरल, गोल्ड और हल्के गुलाबी रंग का सुंदर कॉम्बिनेशन देखने को मिला.
उनके ब्लाउज पर भी जरी की बारीक कढ़ाई की गई थी. ब्लाउज की स्वीटहार्ट नेकलाइन ने पूरे लुक को और खास बना रही थी.
