कश्मीर से ओडिशा-महाराष्ट्र तक बारिश-बाढ़-भूस्खलन, दिल्ली में Feel Like 50
देशभर में मॉनसून ने सोमवार को भारी तबाही मचाई. महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से बाढ़, भूस्खलन और
देशभर में मॉनसून ने सोमवार को भारी तबाही मचाई. महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से बाढ़, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आईं. महाराष्ट्र में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि हिमाचल में पत्थर गिरने से एक किशोरी की जान चली गई. दूसरी ओर, दिल्ली में बारिश नहीं होने से लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ा और कई इलाकों में "फील्स लाइक" तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया.
