आखिरी मैच, 3 शॉट्स और एक जादुई कीपर... रोनाल्डो का वर्ल्ड कप का सफर खत्म
रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप सोमवार को खत्म हो गया. पुर्तगाल को राउंड ऑफ 16 में स्पेन के हाथों 1-0 से हार का सामना करना
रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप सोमवार को खत्म हो गया. पुर्तगाल को राउंड ऑफ 16 में स्पेन के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा. यह मैच अर्लिंगटन में खेला गया और इसी के साथ 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का छठा और आखिरी वर्ल्ड कप सफर पूरा हुआ. मैच के बाद रोनाल्डो का चेहरा उदास था लेकिन उन्होंने फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका शुक्रिया अदा किया.
