नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, ढाई घंटे में पाया काबू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक फैक्ट्री में 6 और 7 जुलाई की रात भीषण आग लग गई. घटना नोएडा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक फैक्ट्री में 6 और 7 जुलाई की रात भीषण आग लग गई. घटना नोएडा के थाना फेज-2 अंतर्गत सेक्टर 88 की है.
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. करीब ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है.
