मयूरभंज में मासूम की मौत, संबलपुर में बाइक सवार बहा... ओडिशा में 'जल प्रलय'
बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन रविवार को उत्तर ओडिशा तट से टकरा गया था. डिप्रेशन यानी निम्न दबाव के प्रभाव से हो रही लगातार
बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन रविवार को उत्तर ओडिशा तट से टकरा गया था. डिप्रेशन यानी निम्न दबाव के प्रभाव से हो रही लगातार बारिश के कारण दीवार गिरने से उसमें दबकर दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है. घटना मयूरभंज जिले के ठाकुरमुंडा इलाके की है. दीवार के नीचे दबकर जान गंवाने वाली बच्ची का नाम चांदनी मुंडा बताया जा रहा है.
