'ट्रंप-ईरान बात कर सकते हैं, तो हम...', क्यों बोले कांग्रेस के प्रताप बाजवा
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस के स्थानीय नेता आपस में ही उलझे हुए हैं. आंतरिक कलह पर काबू पाने, नेताओं
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस के स्थानीय नेता आपस में ही उलझे हुए हैं. आंतरिक कलह पर काबू पाने, नेताओं को एकजुट करने की कवायद में कांग्रेस नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चंडीगढ़ भेजा है. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे. भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ पहुंचते ही पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की.
