ट्रस्ट की चंपत राय को क्लीन चिट? चढ़ावा चोरी पर महाबैठक के बावजूद नहीं मिले ये जवाब
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हाईलेवल बैठक हुई. करीब पांच घंटे तक
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हाईलेवल बैठक हुई. करीब पांच घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे, जांच की स्थिति और चढ़ावे की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई. बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम फैसलों की जानकारी दी. हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान चंपत राय का बचाव करने और ट्रस्ट पदाधिकारियों को लेकर दिए गए बयानों ने नए सवाल भी खड़े कर दिए.
