कीव पर हमले के बाद यूक्रेन का पलटवार, रूसी रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब और तेज होती नजर आ रही है. पिछले चार साल से जारी जंग रुकवाने के लिए अमेरिकी
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब और तेज होती नजर आ रही है. पिछले चार साल से जारी जंग रुकवाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर करीब घंटेभर बात की. इस बातचीत के कुछ ही घंटों बाद रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन की बारिश कर दी. अब यूक्रेन ने भी रूसी रिफाइनरी पर हमले का दावा किया है.
