'बिस्तर से गिरने' की कहानी निकली झूठी, पोस्टमॉर्टम ने खोला 11 महीने की बच्ची की मौत का राज
बेंगलुरु में 11 महीने की एक मासूम बच्ची की मौत का मामला चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. शुरुआत में परिवार ने पुलिस को बताया
बेंगलुरु में 11 महीने की एक मासूम बच्ची की मौत का मामला चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. शुरुआत में परिवार ने पुलिस को बताया था कि बच्ची बिस्तर से गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई.
इसी आधार पर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मेडिकल साक्ष्यों और जांच में सामने आए तथ्यों ने पूरी कहानी बदल दी.
अब पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मां को भी आरोपी बनाया
गया है और उसकी भूमिका की जांच जारी है.
