पाइल्स की सर्जरी के बाद युवक की मौत, अब कब्र से शव निकालने का आदेश
कर्नाटक के बेंगलुरु में पाइल्स यानी बवासीर की एक सामान्य सर्जरी के बाद हुई युवक की मौत के मामले ने अब बड़ा तूल पकड़ लिया
कर्नाटक के बेंगलुरु में पाइल्स यानी बवासीर की एक सामान्य सर्जरी के बाद हुई युवक की मौत के मामले ने अब बड़ा तूल पकड़ लिया है. इस मामले में केरल की कन्नूर स्थित तालिपराम्बा SDM कोर्ट ने एक आदेश जारी किया है. मेडिकल लापरवाही के आरोपों के बीच केरल की एक अदालत ने शव को कब्र से बाहर निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है.
