राजस्थान LDC परीक्षा में पेपर लीक के आरोप, जांच शुरू, NSU का प्रदर्शन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लिपिक ग्रेड-द्वितीय संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को जैसलमेर में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लिपिक ग्रेड-द्वितीय संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को जैसलमेर में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया जब एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने प्रशासन पर ढिलाई और नकल करवाने के गंभीर आरोप लगाए.
अभ्यर्थियों का दावा है कि चलती परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष की खिड़की से पेपर बाहर भेजा गया, जिससे परीक्षा की गरीमा तार-तार हो गई.
इस शिकायत के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) परसाराम सैनी पुलिस बल
के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने वीक्षकों से पूछताछ की और परीक्षार्थियों को शांत कराया.
