Congress: भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग पर खरगे ने सरकार से पूछे तीखे सवाल; कन्हैया ने शिक्षा पर कैसे घेरा?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कथित पुराने बयान का जिक्र
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कथित पुराने बयान का जिक्र किया और उसको लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले दावा किया था कि विदेश जाने और वहां रहने वाले लोग भारतीय पासपोर्ट की ताकत और सम्मान को जानते हैं। शिक्षा व्यवस्था को लेकर क्या आरोप लगाए? कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने भारत की शिक्षा व्यवस्था को 'आईसीयू' में पहुंचा दिया है।
पार्टी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही उनके पेपर लीक माफिया से कथित संबंधों की जांच होनी चाहिए और पूरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। शिक्षण संस्थान खराब स्थिति में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश में छात्र संघ चुनाव एक साजिश के तहत बंद कर दिए गए हैं, जिससे कॉलेज और विश्वविद्यालयों में एक खास विचारधारा से जुड़े लोगों का दबदबा बना हुआ है।
जाखड़ ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को कई बार विस्तार दिया जा रहा है, जिससे कई सवाल उठते हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर किस आधार पर उनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र अपनी बात रखता है तो उसे कानूनी मामलों में फंसा दिया जाता है। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एक खास विचारधारा से जुड़े लोगों की भर्ती हो रही है। इसी कारण एनएसयूआई ने संगठन चुनाव शुरू किए हैं, ताकि हर कैंपस में चुनाव के जरिये इकाइयां बनाई जा सकें।
एनएसयूआई ने कहा कि छात्रों को अपनी आवाज उठाने का अवसर दिया जाएगा।
