प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देने के लिए सगे जीजा-साले बने चोर
आगरा में पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए सगे जीजा-साले को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रेमिका
आगरा में पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए सगे जीजा-साले को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देने के लिए उन्होंने बंद मकान में चोरी की थी. पुलिस ने उनके कब्जे से 89.07 ग्राम सोने के गहने, 2.82 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की.
