'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है...', PoK में गूंज रहे बिस्मिल के तराने
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन के बीच यहां से हैरान करने वाले तराने सुनाई दे रहे हैं. ये वही गीत हैं जिन्हें भारत की
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन के बीच यहां से हैरान करने वाले तराने सुनाई दे रहे हैं. ये वही गीत हैं जिन्हें भारत की आजादी की लड़ाई के दौरान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल गाया करते थे.
एक समय ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ने वाले बिस्मिल का तराना अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बगावत की आवाज बन गई है.
ये तराना है- सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है. अमर क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल की ये
पंक्तियां आज फिर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की गलियों और पहाड़ियों में गूंज रही हैं.
