मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद
मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार को असम राइफल्स के काफिले पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. पहले IED से विस्फोट किए गए
मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार को असम राइफल्स के काफिले पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. पहले IED से विस्फोट किए गए.
इसके बाद कई दिशाओं से ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी गई. इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए. सुरक्षा बलों ने
पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
