हरिद्वार के इस मंदिर में बिना जेब वाला कुर्ता पहनेंगे पुजारी
हरिद्वार के मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने चढ़ावे में पारदर्शिता के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब ड्यूटी के दौरान पुजारी बिना जेब वाले
हरिद्वार के मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने चढ़ावे में पारदर्शिता के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब ड्यूटी के दौरान पुजारी बिना जेब वाले कुर्ते पहनेंगे और सात सदस्यीय समिति चढ़ावे, साफ-सफाई व व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी.
गड़बड़ी मिलने पर एफआईआर तक की कार्रवाई होगी. एक बार चढ़ाया गया प्रसाद दोबारा नहीं चढ़ाया जाएगा. ट्रस्ट अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि यह
कदम श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने और मंदिर को विवादों से दूर रखने के लिए उठाया गया है.
