मोटापे ने छीन लिया छैया-छैया गाना, एक्ट्रेस का छलका दर्द
शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया 'छैया छैया' आज भी बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है. लेकिन बहुत ही कम
शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया 'छैया छैया' आज भी बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है. लेकिन बहुत ही कम लोगों को ये बात पता है कि इस गाने के लिए पहले मलाइका अरोड़ा नहीं बल्कि शिल्पा शिरोडकर को चुना गया था.
अब इस गाने में काम न कर पाने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. हाल ही में डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 05' में नजर आईं एक्ट्रेस ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि इस मशहूर गाने की कोरियोग्राफर फराह खान को लगा था कि वह इस गाने के लिए मोटी हैं.
शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने पूछा, 'शिल्पा मैम, मुझे एक बात पता चली है. मशहूर गाना 'छैया छैया' असल में आपको करना था, है
ना?'
