TMC का चुनाव आयोग को जवाब: बागी गुट के दावों को बताया 'फर्जी'; कहा- 2027 तक वैध है पार्टी की संगठनात्मक समिति
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने सोमवार को चुनाव आयोग को अपना विस्तृत
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने सोमवार को चुनाव आयोग को अपना विस्तृत जवाब सौंप दिया। पार्टी ने बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) की सभी संगठनात्मक समितियां पार्टी संविधान के अनुसार 2027 तक वैध हैं। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग में जवाब जमा करने के बाद पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने आयोग के सामने सभी तथ्यों और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर विस्तृत जवाब दाखिल किया है।
