'चढ़ावा चोरों को छोड़ेंगे नहीं...', राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभालते ही बोले नए मुखिया कृष्ण मोहन, गिनाईं 3 प्राथमिकताएं
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. इस बैठक में ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. इस बैठक में ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया. चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया है. कृष्ण मोहन वही शख्स हैं, जिन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी.
