जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रिंकू सिंह की वापसी, 4 नए चेहरे भी स्क्वॉड में
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान सोमवार (6 जुलाई) को कर दिया गया
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान सोमवार (6 जुलाई) को कर दिया गया.
टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ही करेंगे. जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे. स्क्वॉड में बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है,
जो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20I
मुकाबले 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेले जाने हैं.
