'वो संत हैं, देवता हैं', चंपत राय के समर्थन में BJP विधायक
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का समर्थन करते हुए उन्हें "संत" और "देवता" बताया
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का समर्थन करते हुए उन्हें "संत" और "देवता" बताया.
उन्होंने कहा कि चंपत राय से इस्तीफा मांगना हिंदू समाज के साथ अन्याय होगा. गुर्जर ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी टिन्नू यादव समाजवादी पार्टी
का एजेंट था. उन्होंने सपा और कांग्रेस पर राम मंदिर को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन चंपत
राय को आरोपों से विचलित नहीं होना चाहिए.
