24 लाख में खरीदा फर्जी FMG सर्टिफिकेट, भारत में बना डॉक्टर
राजस्थान एसओजी ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले एक और डॉक्टर को फर्जी एफएमजी सर्टिफिकेट के जरिए मेडिकल प्रैक्टिस का अधिकार हासिल करने के आरोप
राजस्थान एसओजी ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले एक और डॉक्टर को फर्जी एफएमजी सर्टिफिकेट के जरिए मेडिकल प्रैक्टिस का अधिकार हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जांच में अब तक 100 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान हो चुकी है. इस मामले में राजस्थान मेडिकल काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार समेत 28 लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है.
